हुज़ूर: भोपाल के जवाहरलाल नेहरू गैस राहत अस्पताल में डॉक्टर और गार्ड नशे में धुत,इलाज कराने आए लोगों ने किया हंगामा
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2024 अस्पताल में डॉक्टर द्वारा शराब के नशे में ड्यूटी करने का एक और मामला सामने आया है। बैरागढ़ सिविल अस्पतालके बाद अब जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल(डीआईजी बंगला अस्पताल) में ड्यूटी डॉक्टर ने आधी रात सिक्योरिटी गार्ड के साथ नशे में नजर आए। इस दौरान जब मरीज इलाज कराने आए तो डॉक्टर को नशे में देख हंगामा करने लगे।