रादौर: त्रिवेणी चौक से गुप्त सूचना के आधार पर राठौर पुलिस ने 130 पट्टी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रादौर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ सूचना मिली थी जिस पर त्रिवेणी चौक पर नाका लगाकर उन्होंने पिकअप गाड़ी के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गाड़ी से 130 पेटी शराब की बरामद हुई है। जो की कुरुक्षेत्र में डिलीवरी करने जा रहा था पकड़े गए आरोपों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी अमित राणा के रूप में हुई है।