औरैया: तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में निषाद मिलन, केवट संवाद व दशरथ मरण का किया गया मंचन
शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में शनिवार देर रात्रि रामलीला का आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद निषाद मिलन, केवट संवाद एवं दशरथ मरण का मंचन कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। आए हुए कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई। यह कार्यक्रम रविवार की सुबह 4 बजे तक चलता रहा।