सासाराम: मोर सराय गांव में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार एक इंटर का परीक्षार्थी।
मोर सराय गांव में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार एक इंटर का परीक्षार्थी। घायल परीक्षार्थी का नाम रवि शंकर तिवारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा यह घटना की सूचना 112 डायल के पुलिस को दिया गया। 112 डायल के पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल परीक्षार्थी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।