अररिया: अररिया रानीगंज मार्ग पर पिकअप और बाइक की टक्कर में राजमिस्त्री की मौत, एक घायल का इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 15, 2025 नगर थाना क्षेत्र के अररिया-रानीगंज हाइवे 327इ सड़क पर मंगलवार की देर रात्रि करीब 08बजे अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो राजमिस्त्री को भीषण टक्कर मारकर एक पिकअप वाहन फरार हो गया। यह घटना गिरिहिंडा टाटा मोटर्स व टीवीएस शोरूम के सामने सड़क पर घटित हुई है। ओमनगर वार्ड संख्या 08 के स्थानीय मोहल्लेवासी ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोग अररिया आरएस की तरफ जा रहे थे।