चौबेपुर थाने का राजपूत करनी सेना ने किया घेराव, मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ की नारेबाजी
चौबेपुर के छितौना गांव में दो दिन पूर्व हुए खूनी संघर्ष के मामले में एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज न किए जाने पर सोमवार को क्षत्रिय संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। राजपूत करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।