अरवल: जिले में धूमधाम से मनाई गई वट सावित्री पूजा, महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की
Arwal, Arwal | May 26, 2025 जिले के कई जगहों पर धूमधाम से मनाई गई वट सावित्री पूजा।प्रचलित मान्यता के अनुसार इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज के चंगुल से जीवित किया था। सत्यवान का शव वट वृक्ष के नीचे रखा गया, इसलिए इस पर्व को वट सावित्री कहा जाता है। इसमें विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।