मानवता और परोपकार की भावना को चरितार्थ करते हुए जवाहिर चन्द्रावती सेवा समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ अनुराधा मौर्या,शालिनी एवं सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू सिंह द्वारा जिला कारागार में अर्थदंड के अभाव में निरुद्ध दो बंदियों की रिहा किया गया।इन लोगो के द्वारा अर्थदंड जमा करके बंदियों को आज मुक्ति दिलाई गई।रिहा होते ही बंदियों चेहरे पर मुस्कान आ गई।