बरेली: थाना इज्जत नगर क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से हुई छात्रा की मौत के मामले में छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
थाना इज्जत नगर नगर क्षेत्र में बीती रात जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके परिजनों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक छात्रा को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करता था।