पन्ना: मुख्यमंत्री के पन्ना दौरे में विभागीय प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, 17 कैरेट हीरे का प्रदर्शन
Panna, Panna | Dec 20, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पन्ना दौरे के दौरान जनकल्याण और विकास पर केंद्रित विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें हीरा कार्यालय द्वारा 17 कैरेट के हीरे का प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की और योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए।