पन्ना: खजुराहो सांसद और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्लियामेंट कमेटी में शामिल हुए
Panna, Panna | Dec 20, 2024 केंद्र सरकार की #OneNationOneElection पहल के तहत 21लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसदों की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी का गठन किया गया है। खजुराहो सांसद और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा इस कमेटी का हिस्सा हैं। यह कमेटी देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने की संभावना का अध्ययन करेगी। इस पहल से चुनाव खर्च में कमी और प्रशासनिक स्थिरता की उम्मीद की जा रही है।