इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बौंसी प्रखंड स्थित बनाये गये तीन परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में चौथे दिन की परीक्षा समाप्त हुई। शुक्रवार करीब 5 बजे तीनों परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1702 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 1672 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग में लिया।