बहराइच: परयोगपुर इलाके में नेपालियों से भरी टेंपो की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में सात लोग हुए घायल
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत परयोगपुर इलाके में दिल्ली से नेपाल जा रही टेंपो ट्रेवल पर सवार नेपालियों से भरी टेंपो ट्रेवल ट्रक से टकरा गई। यह हादसा बुधवार को हुआ। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है। सभी दिल्ली में काम करते हैं। और घर वापस जा रहे थे।