जालौर: तीन रेल सेवाओं का जालोर के विभिन्न स्टेशनों पर होगा ठहराव
Jalor, Jalor | Mar 19, 2024 मण्डल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीन रेल सेवाओं का जालोर के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव होगा।रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर साबरमती रेलसेवा का धनेरा स्टेशन पर, भावनगर हरिद्वार रेल सेवा का रानीवाड़ा स्टेशन पर तथा जोधपुर दादर जोधपुर रेल सेवा का मुद्रा एवं मोकलसर स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।