बासोदा: स्टेट बैंक के सामने से मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज
आज मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के स्टेट बैंक के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है रिपोर्ट के अनुसार फरियादी बैंक के कार्य से बैंक गया था इसी दौरान बैंक के सामने से फरियादी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा कर ले गया