बुंडू: तमाड़ के स्थानीय संवाददाता की माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
Bundu, Ranchi | May 6, 2025 तमाड़ प्रखंड के स्थानीय संवाददाता अरविंद स्वर्णकार की माता के श्राद्ध क्रिया में आज पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने स्व. माता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.