सोहावल: पति द्वारा घर से भगाई गई विवाहिता,न्याय पाने के लिए खा रही दर दर की ठोकर, मामला न्यायालय में विचाराधीन
आफरीन बनो की शादी लगभग 2015 में मो0 जमाल पुत्र मो0 कय्यूम से हुआ था। पीड़िता द्वारा थाना रौनाही में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है की उसके ससुराल जनो द्वारा उसे उसके घर से मारपीट कर भागा दिया गया है। वही वो घर के बाहर चौखट पर रात बिताने को मजबूर है। पीड़िता आफरीन बानो ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।