कन्नौज: कन्नौज शहर से निकलने वाले कूड़े को एमआरएफ सेंटर भेजने की बजाय तालाब में डलवाया जा रहा, जहरीली गैस का खतरा
जनपद कन्नौज शहर से निकलने वाले कूड़े को एमआरएफ सेंटर भेजने की वजह तालाब में डलवाया जा रहा है। यहां कूड़े के ढेर को आग लगाकर नष्ट करने के भी प्रयास होते हैं। जिस कारण दिन रात कूड़ा सुलगता रहता है। वहां एक डिग्री कॉलेज भी संचालित है। जिससे छात्र-छात्राओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अल्केश त्रिवेदी ने मामले पर जानकारी दी है।