केराकत: कनौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर
थाना चंदवक बजरंग नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कनौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली गलौज व मारपीट करते हुए बकरी को जान से मारने का लगाया आरोप। पीड़ित चौकी पर पहुंच नामजद लिखित शिकायती पत्र देकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी।