जिला प्रशासन, जहानाबाद के आधिकारिक फेसबुक पेज से ओबीसी +2 आवासीय विद्यालय धरहरा, अमथुआ (काको) में नामांकन प्रक्रिया को लेकर लाइव प्रसारण किया गया। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सृष्टि शाश्वत ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। नामांकन हेतु आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे, जबकि परीक्षा 1 मार्च 2026 को होगी।