रामपुर: शुक्रवार को 41 अंतर्जनपदीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत
Rampur, Rampur | Oct 25, 2024 तीन दिवसीय 41वी अंतर्जनपदीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शहीद ए आज़म स्पोर्ट स्टेडियम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से खेलो के आयोजन किए गए। बैडमिन्टन मिक्स डब्लस पुरूष व बैडमिन्टन व्यक्तिगत पुरूष की अन्तिम प्रतियोगिता का आयोजन कल शनिवार को किया जायेगा। आजकी प्रतियोगिता में विजेताओं को शुक्रवार को रात 8 बजे एसपी द्वारा पुरुस्कृत किया गया।