बड़हिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बहादुरपुर गांव के रहने वाले एक NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है. अपराह्न 4 बजे थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में बहादुरपुर के रहने वाले भधेसी सिंह के पुत्र विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है. बड़हिया थाना कांड संख्या 5/22 135 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में वारंट जारी किया गया है.