झालरापाटन: पीपलोदी स्कूल हादसे में 4 बच्चों को अस्पताल से मिली छुट्टी, 10 गंभीर घायलों में से 4 स्वस्थ, 6 बच्चों का उपचार जारी
पीपलोदी स्कूल हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 बच्चों में से चार बच्चों को मंगलवार सुबह करीब 12 बजे एसआरजी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। उपचार कर रहे चिकित्सकों की टीम ने बताया कि मिथुन, मिलन, मोनिका और बीरम अब शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसलिए उन्हें अस्पताल से घर भेजा जा रहा है। शेष 6 बच्चों का उपचार अभी कुछ दिन और अस्पताल में चलेगा।