छिबरामऊ: छिबरामऊ क्षेत्र में देर रात आंधी-तूफान के बाद हुई ओलों की बारिश, किसानों की समस्याएं बढ़ीं, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि तक एवं 10:00 बजे तेज आंधी तूफान के बाद औलों की बारिश शुरू हो गई। ऐसे में कई पेड़ टूट कर रास्ते में गिर गए और यातायात बाधित हो गया। वही पूरी तरह विद्युत आपूर्ति ठप हो गईं।वही किसानों के भी समस्याएं बढ़ गई क्योंकि किसानों का कहना है उनके खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है। ऐसे में किसानों की भी समस्या बढ़ गई।