हनुमानगढ़: जिला प्रशासन की लापरवाही पड़ी ग्रामीणों पर भारी
बरसात से डूबे जंडावाली गांव के दर्जनों मकान #jansamasya
आखिरकार जिला प्रशासन की लापरवाही ग्रामीण पर भारी पड़ ही गई और जंडा वाली गांव के दर्जनों मकान बरसात में डूब गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव के जोहड़ पायतन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है और इससे गांव की पानी निकासी रुकी हुई है और हर बार बरसात में गांव के मकान डूब जाते हैं। ग्रामीणों ने बरसात आने से पूर्व ही 30 जून को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।