सिवनी: शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, किराना दुकान भी चपेट में आई
Seoni, Seoni | Mar 27, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र के बल्लारपुर गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास की किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि मकान और दुकान में रखा लाखों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।