मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार आरोपी की बाइक भी हुई जप्त।
मंदिर हसौद पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।आरोपी के पास से 61 पाव देसी प्लेन शराब जप्त की गई है ।आरोपी अपनी बाइकक्रमांक सीजी 04PH 7896 में शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।