द्वारका: द्वारका जिले में स्पेशल स्टाफ ने 2500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले में 2500 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया है। इस मामले में एक शराब तस्कर को भी पुलिस ने द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है, यह हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक कार को भी जप्त किया है।