डिबाई: डिबाई के जरगवां में ब्लाक स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन, क्षेत्र के 297 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
डिबाई ब्लाक के जरगवां में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना तहत ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पति अनार सिंह लोधी ने किया। रोजगार मेला में 297 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 147 युवाओं को चयन हुआ है।