धार: झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने मनावर में वोट चोरी का मुद्दा उठाया, भाजपा पर साधा निशाना
झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने मनावर में उठाया वोट चोरी का मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना।धार जिले के मनावर में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने मीडिया से विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया और लोकतंत्र पर बढ़ते संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।