बांदा: शहर के संकट मोचन के पास युवक स्कूटी से गिरा, फिर बाइक चढ़ी, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Feb 8, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास एक युवक स्कूटी से गिर गया है। फिर पीछे से आ रही बाइक उसके ऊपर चढ़ गई है। जिसकी वजह से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पुलिस और राहगीरों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली पुरा मोहल्ले का निवासी है।