बूरमू: उमेडंडा ठाकुरबाड़ी में ऐतिहासिक अबीर-गुलाल होली, 250 वर्ष पुरानी परंपरा ने बांधा समा
<nis:link nis:type=user nis:id=AcKhtkCok9fOJKYuKUyjUb5QbOf2 nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/>
बुधवार को बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा ठाकुरबाड़ी में 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक परंपरा के साथ ग्रामीणों ने अबीर का चढ़ावा चढ़ाकर गुलाल-अबीर की होली उत्साहपूर्वक खेली। गांव के युवा, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और युवतियां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।ठाकुरबाड़ी परिसर में गांव की गीत-संगीत मंडली ने होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया।