दरभंगा: NH-27 पर दो बसों की टक्कर, भीषण हादसे में 10 घायल
दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार की शाम 4.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोपालपुर बेला स्थित पंजाबी ढाबा के समीप पूर्णिया से दरभंगा आ रही और अररिया से पटना जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक डंपर के गलत दिशा में अचानक सड़क पार करने के प्रयास के कारण हुई। जांच में जुटी पुलिस।