पटना ग्रामीण: पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'एक अणे मार्ग में अपराधियों को मिलता था संरक्षण'
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार सुबह करीब 11:00 बजे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को एक बार फिर से जंगल राज बताया है। नित्यानंद राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में एक अणे मार्ग में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। जो लोग अपराध करके मंत्रियों के घर जाते थे उनका स्वागत किया जाता था।