बुलंदशहर: गंगानगर स्थित आवास पर सदर विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए किया निर्देशित
बुलंदशहर नगर के गंगानगर स्थित आवास पर आज सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने जनसुनवाई की है, क्षेत्र के गांव और नगर से आए नागरिकों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सदर विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा निर्देशित किया गया है, यह जनसुनवाई बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे प्रारंभ हुई।