दौसा: बिजली कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई, विचार गोष्ठी का आयोजन कर शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया
Dausa, Dausa | Sep 28, 2025 शहीद ए आजम भगत सिंह के 128 वें जन्मदिन पर राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन (एटक) के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष लालाराम मीना की अध्यक्षता में पावर हाउस परिसर में विचारगोष्टी का आयोजन किया। इस गोष्टी में शामिल प्रदेश महासचिव ने शहीद भगत सिंह के जीवन आदर्शों के बारे में बात करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को प्रेरित किया।