बीसलपुर: किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अकेला देख युवक घर के अंदर घुस गया और उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया इसी समय कोचिंग से दोनों छोटी बहनों के घर आ जाने पर वह युवक किशोरी को छोड़कर भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।