संदेश: संदेश विधानसभा में लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ के दूसरे दिन वर्तियों ने पूजा अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया
2 अप्रैल बुधवार की रात आठ बजे लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ के दूसरे दिन वर्तियों ने पूजा अर्चना कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत वर्तियों ने 1 अप्रैल को नहाय खाय के साथ किया था। समापन 4 अप्रैल को उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दे वर्ती करेंगी। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। पर्व में शुद्धता का बहुत बड़ा महत्व है।