पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय स्तर के संगठन इंटेक विदिशा के पदाधिकारी द्वारा विरासत के रूप में देखी जा रहे रंगई स्थित बेतवा नदी के पुराने पुल की जीर्ण क्षीण हालत और वहां उग आई झाड़ियां को हटाने, उसकी साफ सफाई करने के लिए शनिवार सुबह 8:00 बजे श्रमदान किया गया।