इगलास: इगलास, अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव सहारा के समीप गड्ढे के कारण स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Mar 26, 2026 इगलास। मथुरा से शादी में शामिल होने के बाद लौट रही एक महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।सासनी गेट अलीगढ़ निवासी भूदेवी पत्नी किशन कुमार ननद की शादी में शामिल होने मथुरा गई थी। बृहस्पपतिवार को शादी समारोह में शामिल होने के बाद बेटे विक्की के साथ स्कूटी से घर जा रही थी।