मुंगेर: कोतवाली थाना पुलिस ने श्रवण बाजार से लूटी गई बाइक को किया बरामद, तीन को किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Aug 26, 2024 तारापुर थाना क्षेत्र के अफजलनगर खुदिया निवासी युवक नीरज कुमार यादव रविवार को किसी काम से अपनी नयी मोटर साइकिल से मुंगेर आया था. जिसके बाद वह श्रवण बाजार घूमने चला गया. जहां सेक्स वर्कर के दलाल के चक्कर में पड़ वह अपना बाइक से हाथ धो बैठा और दलाल के द्वारा बाइक स्टार्ट कर भाग गया। जिसके बाद नीरज कोतवाली थाना पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी ।