धनौरा: गजरौला हाईवे पर बंदूक लहराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संबंधित धारा में चालान किया
रविवार को 12:00 चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि गजरौला हाईवे पर बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरायावली खादर में छापेमारी की, बंदूक लहराने वाले युवक जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।