सहारनपुर: फर्जी ASDC वेटिंग लेटर से कंपनी ब्लैकलिस्ट, ढाई करोड़ का वर्क ऑर्डर रद्द, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सहारनपुर में फर्जी वेटिंग लेटर के जरिए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हसनपुर स्थित स्वानिक वेंचर प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (ASDC) के पूर्व कर्मचारी हर्षित उप्पल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार वह सहारनपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही थी।