बुलंदशहर: गुलावठी से गायब 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
गुलावठी से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुलावठी की रहने वाली यह किशोरी 12 नवंबर 2025 की दोपहर को अपने घर से अचानक चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। उसी दिन शाम को किशोरी के पिता के मोबाइल पर