मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दबंग दे रहे महिला पर तेजाब डालने की धमकी, SSP से महिला ने की शिकायत
Meerut, Meerut | Dec 6, 2024 मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई जहां उसने बताया कि पड़ोसियों से शौचालय को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से कर दी थी जहां पुलिस ने घर के बाहर मौजूद शौचालय को तुड़वा दिया था इसी से नाराज पड़ोसी महिला से रंजिश रखते हैं दबंग इसी के चलते महिला पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं