सुपौल: छातापुर के घिवाहा गांव में सड़क हादसा, अज्ञात स्कार्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार
सुपौल जिला के छातापुर क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घिवाहा गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया।