मनेर: छितनावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
Maner, Patna | May 28, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत छितनावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान दानापुर के रहने वाला आजाद कुमार के रूप में की जा रही है।