जगदलपुर: रामनवमी एवं महासभा की तैयारियों को लेकर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न हुई
रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में रविवार दोपहर 3 बजे आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की।