ताजपुर: गांधी चौक के पास मोरवा जाने वाली सड़क में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग हुआ जख्मी
ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले सुशील दास ने बताया कि उनके पिता शिवम दास साइकिल से गांधी चौक होते हुए मोरवा जा रहे थे। गांधी चौक के पास मोरवा जाने वाली सड़क में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जख्मी बुजुर्ग को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।