कटिहार: नव वर्ष पर बड़ी काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिखा आस्था और उल्लास का संगम
कटिहार में नव वर्ष का आगाज आस्था, उत्साह और खुशियों के माहौल में हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के प्रसिद्ध बड़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए साल के अवसर पर माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं शहर और आसपास के इलाकों में नव वर्ष का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया।